सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Ind vs Aus 1st T20I: हाई स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत को 4 विकेट से हार मिली और टीम इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। मेजबानों ने जिस अंदाज में इस मुकाबले को गंवाया वह उसके सामने कई सवाल खड़े करता है। इस मुकाबले में गेंदबाजों के पास रक्षा करने के लिए एक बड़ा टोटल था, लेकिन वे उसे भी बचाने में नाकाम रहे।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में क्रीज पर वक्त नहीं गुजार सके पर टॉप ऑर्डर में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने जमकर रन बनाए। केएल राहुल ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे किए जबकि सूर्या ने 25 गेंदों पर 46 रन बनाए। भारतीय पारी में जिस बल्लेबाज ने अपनी आतिशी पारी से सबका मनोरंजन किया वे थे हार्दिक पंड्या। पंड्या ने पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 30 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने 236.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 5 छक्के लगाए। लेकिन अफसोस गेंदबाजों के फिसड्डी प्रदर्शन ने उनकी इस बेजोड़ पारी को जाया कर दिया।

Advertisement

कैमरन ग्रीन और मैथ्यू वेड ने टीम इंडिया के गेंदबाजो को जमकर धोया

टीम इंडिया ने मोहाली के पीसीए स्टेडियम के बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 208 रन का मजबूत टोटल खड़ा किया। ये स्कोर जीत के लिए आश्वस्त करने वाला होना चाहिए था। लेकिन कंगारुओं ने पहली गेंद से ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने 209 रन के लक्ष्य का पीछी करते हुए पारी की शुरुआत छक्का लगाकर की। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के बाद 6 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाए। पहला विकेट स्पिनर अक्षर पटेल को मिला जिन्होंने कप्तान आरोन फिंच को चलता किया। हालांकि इस मैच में अक्षर ने सिर्फ 17 रन देकर कुल तीन विकेट लिए लेकिन बाकी के तमाम गेंदबाजों ने टीम का बंटाधार कर दिया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 55 रन बनाने थे जिसे उसने 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 61 रन ओपनर कैमरन ग्रीन ने बनाए जबकि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *