टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मर्डर केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को अपना बयान दिया था, जब मामला सीबीआई को नहीं सौंपा गया था। सोनाली की हत्या में ड्रग्स की बात सामने आ ही रही थी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट है कि सोनाली ने खुद ड्रग्स की मांग की थी। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उसके पीए सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस के सामने कई दावे किए हैं। 22 अगस्त की रात कर्लीज क्लब में क्या हुआ था? सोनाली ने ड्रग्स कब ली थी? उसकी तबीयत कब खराब हुई थी? लेडीज टॉयलेट में ड्रग्स किसने पहुंचाई? सुधीर ने अपने इकबालिया बयान में इन सारे सवालों को लेकर बड़े दावे किए हैं। सुधीर सांगवान का कहना है कि कर्लीज में उन्होंने बीयर, ओरेंज जूस काकटेल और एक केक मंगवाया था। जिसके बाद रात एक बजे वो सोनाली को साथ लेकर डांस फ्लोर पर गया था। जहां पहले ड्रग्स और बाद में शराब पीने के कारण सोनाली की तबियत ज्यादा बिगड़ी। दैनिक जागरण के पास सुधीर सांगवान के इस कबूलनामे की एक प्रति भी है। डांस करते हुए दो बार बिगड़ी तबियत, एक बार कपड़ों में ही शौच कर दिया, फिर भी वहीं बिठाए रखा सोनाली को गोवा पुलिस को दिए गए। बयान में सुधीर सांगवान ने बताया है कि शराब पीनेे के बाद जब डांस करने गए तो दो बार सोनाली फोगाट की तबियत बिगड़ी और सोनाली ने उसे वाशरूम ले जाने के कहा। वहां पर सोनाली ने पहली बार उल्टी की और वापिस लौट आई। लेकिन दूसरी बार उसने कहा कि तबियत ज्यादा बिगड़ रही है और दोबारा वाशरूम लेकर गया तो वो वहां बैठ गई और कपड़ों में ही शौच कर दिया। सुधीर ने अपने कबूलनामे में कहा है कि सोनाली को उसने साफ किया तो सोनाली ने उसे कहा कि उसे नशा ज्यादा हो गया है और चल नहीं पाएगी। जिसके चलते वो दो घंटे तक वाशरूम में बैठे रहे और वो सोनाली को पानी पिलाता रहा।
सोनाली फोगाट के कहने पर लाई गई थी MDMA, पीए सुधीर का ने किया खुलासा
लेखक: CPN News • अपडेट: 21 सितंबर 2022, 12:24 AM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Confession of Sudhir sangwan Death Story of Sonali Drugs ordered at behest of Sonali hisar-crime news Sonali Murder Case sonali phogat death reason Sonali phogat murder case state गोवा पुलिस सुधीर का कबूलनामा सोनाली की हत्या के कारण सोनाली फोगाट हत्याकांड हरियाणा पुलिस हिसार




आपकी राय