सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

एडम जम्पा टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, डेब्यू में बुमराह पर अटैक करने वाले सैम कोंस्टस को भी मिला अवॉर्ड

2 मिनट पढ़ें
एडम जम्पा

एडम जम्पा टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, डेब्यू में बुमराह पर अटैक करने वाले सैम कोंस्टस को भी मिला अवॉर्ड

Australian Cricket Awards 2025: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जम्पा को टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया. इसके अलावा टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज सैम कोंस्टस को भी बड़े खिताब से नवाजा गया. सैम कोंस्टस हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में चर्चा का विषय रहे थे. बुमराह और कोहली से कोंस्टस की तीखी बहस हुई थी. यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड 2025 (Australian Cricket Awards 2025) के दौरान दिए गए.

बता दें कि सैम कोंस्टस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. करियर के पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में कोंस्टस ने कोहली के साथ हुई भिड़ंत को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा कोंस्टस अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में बुमराह के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी करके भी चर्चा का विषय बने थे. फिर करियर के दूसरे टेस्ट और BGT के पांचवें टेस्ट में कोंस्टस और बुमराह के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी.

कोंस्टस बने यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 

सैम कोंस्टस को ऑस्ट्रेलियाई अवॉर्ड में ‘ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. बताते चलें कि कोंस्टस ने अब तक अपने करियर में खेल लिए 2 टेस्ट में 28.25 की औसत से 113 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है.

एडम जम्पा ने टी20 इंटरनेशनल में किया कमाल

गौरतलब है कि एडम जम्पा ने 2024 में कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इन मैचों की 21 पारियों में उन्होंने 17.20 की औसत से 35 विकेट चटकाए, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 4/12 का रहा. जम्पा ने इस साल 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट का आंकड़ा पार किया. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने.

जम्पा ने अब तक अपने करियर में 95 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 94 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21 की औसत से 117 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान जम्पा का बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/19 का रहा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *