सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कबड्डी ख‍िलाड़‍ियों का टॉयलेट में रखा भोजन खाने का वीड‍ियो वायरल, अफसर हुए सस्‍पेंड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखा भोजन खाने के कुछ वीडियो वायरल हैं। इस मामले में राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एडीएम फाइनेंस एंड रेवन्यू रजनीश कुमार मिश्रा को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। खेल निदेशालय ने भी जिलाधिकारी से जवाब मांगा है। ये वीडियो अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का है. जिसमें राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों को शौचालय में खाना परोसा गया है। महिला खिलाड़ी शौचालय से खाना ले जाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पिछले हफ्ते हुआ था और खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई है। भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया जा रहा है। वहीं कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया है। वहीं भोजन तैयार करने के बाद भी उसे शौचालय में रखवा दिया। चावल की बड़ी परात और पूड़ियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी दिखाई दी। बता दें कि यूपी खेल निदेशालय की देखरेख में यूपी कबड्डी संघ के द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम करवाई जा रही है। जिसमें 16 मंडलों और एक खेल छात्रावास की कुल 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी सहारनपुर को दी गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *