सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

हाथ में गिलास लेकर पार्टी में पहुंचे सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की फैन फॉलोइंग वाले सलमान को उनके चाहने वाले भाईजान कह कर बुलाते हैं। भले ही उनकी फिल्म लंबे समय से रिलीज न हुई हो लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को एक पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस बीच सभी का ध्यान उनके हाथ पर गया। उन्होंने आधा भरा हुआ गिलास पकड़ा हुआ था। सलमान कार से उतरे उन्होंने उसे अपनी पैंट की जेब में रख दिया। सलमान खान ‘भूल भुलैया 2’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इस मौके का सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार से उतरते वक्त हाथ में कांच का गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बाहर पैपराजी को देखकर वे उस गिलास को अपने जींस के पॉकेट में छुपा लेते हैं। लेकिन इसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स को उन्हें घेरने का मौका मिल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स अपने कमेंट्स में सलमान खान को नशेड़ी तक बता रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “दिखा दी अपनी औकात नशेड़ी।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “नशे में शायद मोबाइल समझकर लाए होंगे सलमान सर।” एक यूजर का कमेंट है, “बाहर से पहले पीके आने का, अंदर चार्ज ज्यादा है।” एक यूजर का कमेंट है, “दारू पीना है तो गिलास तो ले जाना पड़ेगा मेरे भाई और गिलास नहीं ले जाएगा तो दारू कैसे पिएगा मेरा भाई।” सलमान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3‘ है। इसमें उनके अपोजिट कटरीना कैफ हैं। इसके अलावा वो ‘किसी का भाई किसी की जान‘ में नजर आएंगे। सलमान, चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर‘ और शाहरुख खान की ‘पठान‘ में कैमियो कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *