सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

तृणमूल कांग्रेस के नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कोलकाता के किद्दरपुर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस के नेता राम प्यारे राम के बेटे राम किंकर राम (38) की मौत हो गई। तेज रफ्तार में विपरीत दिशा में आ रहा एक ट्रक उनकी कार पर पलट गया। और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक और उसका सहायक फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8.40 बजे राम किंकर राम अपनी कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाबूबाजार के पास अनियंत्रित होकर ट्रक उनकी कार पर पलट गया। घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि राम किंकर राम उसमें बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने क्षतिग्रस्त कार से उनके शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाला गया। एसएसकेएम अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक और उसके सहायक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। किद्दरपुर बाबूबाजार इलाके में बंदरगाह सड़क एसएमपी के दायरे में आती है। प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने कहा, “बंदरगाह के अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *