सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Andhra Pradesh Gas Leak: आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस रिसाव से 95 लोग अस्पताल में भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र में गैस के रिसाव से 121 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आ रही है। इसकी चपेट में आये लोगो को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गैस रिसने की यह घटना आंध्र प्रदेश के अनाकापल्‍ले जिले में हुई। बीज कंपनी में गैस रिसाव में अब तक कुल 95 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। अब तक कुल 121 लोग बीमार हो चुके हैं। बताया जा रहा है की अचुतापुरम में एक कंपनी में गैस लीक होने की सूचना मिली। कुछ महिलाओं के बीमार होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया गया है। गैस रिसाव के बाद वर्कर्स ने घबराहट होने और उल्‍टी आने की शिकायत की। इसके बाद उन्‍हें स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन के मेडिकल सेंटर में फर्स्‍ट एड सुविधा उपलब्‍ध कराई गई और बाद में नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इसे देखते हुए मंत्री जी. गुडीवाड़ा अमरनाथ घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। जांच के लिए नमूने को आइसीएमआर भी भेजा गया है। जिससे पता लग सके कि यह जानबूझकर किया गया है या नहीं। हालांकि गैस रिसाव होने का कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अनकापल्ले के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत ने कहा कि यहां भर्ती सभी 53 मरीजों की हालत स्थिर है। ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी, और उल्टी की शिकायत हो रही है। बता दें कि कल अच्युतपुरम में एक बीज कंपनी में गैस लीक के तुरंत बाद बाद करीब 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *