सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

छात्रों के विरोध से हुआ रेलवे को 259.44 करोड़ का नुकसान, रद्द करनी पड़ी थीं 2000 ट्रेनें

2 मिनट पढ़ें
छात्रों के विरोध से हुआ रेलवे को 259.44 करोड़ का नुकसान, रद्द करनी पड़ी थीं 2000 ट्रेनें

छात्रों के विरोध से हुआ रेलवे को 259.44 करोड़ का नुकसान, रद्द करनी पड़ी थीं 2000 ट्रेनें

Advertisement

 

आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की वजह से देश भर में 2000 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलमंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 15 जून से 23 जून के बीच 2132 ट्रेनें रद्द की गईं। विपक्ष ने इस योजना का जमकर विरोध किया था। इस दौरान लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। ट्रेनें रोककर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इन हिंसक आंदोलनों में सिर्फ रेलवे की ही 259.44 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

Advertisement

आंदोलन में रेलवे संपत्ति का 259.44 करोड़ का नुकसान हुआ

रेलमंत्री ने आगे बताया ये सब केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को शुरू करने के बाद हुआ। दरअसल केंद्र सरकार अग्निपथ स्कीम से सेना में जवानों की औसत उम्र को कम करना है। ताकि हमारे सैन्यकर्मियों की ऊर्जा में कमी न आने पाए। रेलमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक अव्यवस्था की वजह से रेल सेवाओं के बाधित होने के कारण यात्रियों को दी गई वापसी की राशि के बारे में अलग से डेटा नहीं रखा जाता है। रेलमंत्री ने आगे बताया, “14.06.2022 से 30.06.2022 की अवधि के दौरान, ट्रेनों के रद्द होने और अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन में रेलवे संपत्ति का 259.44 करोड़ का नुकसान हुआ। और रेलवे ने इस दौरान ट्रेनों के रद्द होने की वजह से 102.96 करोड़ का रिफंड रेल यात्रियों को वापस किया था। फिलहाल अब अग्निपथ योजना के कारण रद्द की गई सभी प्रभावित ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *