सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

झारखंड में बड़ा हादसा, कोडरमा में नाव पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
झारखंड में बड़ा हादसा, कोडरमा में नाव पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

झारखंड में बड़ा हादसा, कोडरमा में नाव पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Advertisement

 

झारखंड के कोडरमा जिले में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे. घर से 9 लोग साथ निकले थे. ये लोग घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे. घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र की है. हादसे के दौरान एक सदस्य तैरकर बाहर निकले और लोगों को सूचना दी. गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों गांव का रहने वाला यह परिवार पंचखेरो डैम पर घूमने आया था।

नाविक बाहर निकला और हो गया फरार

सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौकायान कर रहे थे, इस दौरान तेज हवा और हलचल के कारण अचानक नाव पलट गई और देखते ही देखते सभी लोग पानी में डूब गए. हालांकि इस दौरान नाविक बाहर निकल आया और फरार हो गया. वहीं परिवार के एक सदस्य प्रदीप कुमार तैर कर बाहर निकले और उन्होंने लोगों को इस घटना की सूचना दी हादसे में प्रदीप सिंह के 17 वर्षीय बेटे शिवम सिंह और 14 वर्षीय पलक कुमारी, 40 वर्षीय सीताराम यादव और उसके तीन बच्चे 16 वर्षीय शेजल कुमारी, 8 वर्षीय हर्षल कुमार, 5 वर्षीय बऊवा, 16 वर्षीय राहुल कुमार, 14 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई।

Advertisement

पूर्व सीएम रघुवर दास ने घटना पर जताया दुख

ये लोग राजधनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पंचखेरो डैम में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम डैम में डूबे लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घटना की सूचना मिलने के बाद जल्द राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिए. वहीं पूर्व सीएम रघुवर दास ने घटना पर दुख जताया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *