सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

महाराष्ट्र में बारिश के कहर से अब तक 99 लोगों की मौत, NDRF की 14 टीमों ने संभाला मोर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात बदतर हैं। बारिश के कहर से बिगड़े हालात से निपटने के लिए कुल 14 एनडीआरएफ की टीमों और एसडीआरएफ की 6 टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का प्रभाव जानवरों पर भी बुरी तरह पड़ा है। अब तक 181 जानवरो की मौत हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़,नाशिक, कोल्हापुर, अकोला, नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। राज्य में बाढ़ के चलते 249 गांव प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश से वर्धा नदी उफान पर है। इस कारण महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क तालाब बन गई है। वहीं सीएम शिंदे बाढग्रस्त इलाकों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 8 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शामिल है- जूनागढ़, भावनगर, नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड आदि में बारिश तेज़ हो रही है या होने वाली है। आपदा प्रबंधन मंत्री ने जानकारी दी है कि इन ज़िलों के आस-पास जगहों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *