सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बापूधाम मोतिहारी से हैदराबाद तक पहुंची ‘अग्निपथ’ पर विरोध की लपटें, बिहार-यूपी के बाद अब सिकंदरबाद में फूंकी ट्रेन

2 मिनट पढ़ें
बापूधाम मोतिहारी से हैदराबाद तक पहुंची 'अग्निपथ' पर विरोध की लपटें, बिहार-यूपी के बाद अब सिकंदरबाद में फूंकी ट्रेन

बापूधाम मोतिहारी से हैदराबाद तक पहुंची 'अग्निपथ' पर विरोध की लपटें, बिहार-यूपी के बाद अब सिकंदरबाद में फूंकी ट्रेन

Advertisement

सेना में नई भर्ती स्कीम ‘अग्निपथ‘ के विरोध प्रदर्शन की लपटें अब बिहार से शुरू होकर तेलंगाना तक पहुंच गई है. लगातार तीसरे दिन उग्र प्रदर्शन हो रहा है और अब तक सुबह से उपद्रवियों ने पांच ट्रेनों में आग लगी दी. तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रदर्शन देखते हुई देखते हिंसा में बदल गई. यहां पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगी दी और अग्निपथ स्कीम के खिलाप स्टेशन पर पत्थरबाजी भी की।

दानापुर में भी उपद्रवियों ने स्टेशन पर की आगजनी

इससे पहल, बिहार के समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी ट्रेन की दो बोगियां जलकर खा हो गई यह हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन की घटना है जबकि दूसरी तरफ दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी ट्रेन की चार बोगी जलकर खाक हो गई समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमती के पास के उपद्रवियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की दानापुर में भी उपद्रवियों ने स्टेशन पर आगजनी की है यहां पर यात्री अपनी जान बचाकर वहां से भागे।

Advertisement

एनएच 727 सुप्रिया रोड में उन्मादी भीड़ ने जमकर की गाड़ियों में तोड़फोड़

पुलिस स्टेशन के अंदर कहीं नहीं दिख रही थी. अग्निपथ स्कीम के खिलाफ एक तरफ जहां कई राज्यों में विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उप्रद्रवी जमकर उत्पात मचा रहे हैं. बिहार के एनएच 727 सुप्रिया रोड में उन्मादी भीड़ ने जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की तो वही भीड़ ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर पथराव कर दिया. इस दौरान डिप्टी सीएम के घर का शीशा टूट गय. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *