सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

2 मिनट पढ़ें
जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

Advertisement

दिल्ली के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस आग में कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई और अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस पार्किंग में आग लगी है, वहां पर ई-रिक्शा को चार्ज किया जाता है। ये आग आज सुबह करीब पांच बजे लगी।

हादसे में 10 कारें, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर राख

आग इतनी भीषण थी कि इस काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि आग के ज्यादा फैलने से पहले ही इसपर काबू पा लिया गया। वरना काफी बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में 10 कारें, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *