सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कश्मीर में आतंकियों ने गैर प्रवासियों को फिर बनाया निशाना, शोपियां में दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला

1 मिनट पढ़ें
कश्मीर में आतंकियों ने गैर प्रवासियों को फिर बनाया निशाना, शोपियां में दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला

कश्मीर में आतंकियों ने गैर प्रवासियों को फिर बनाया निशाना, शोपियां में दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला

Advertisement

घाटी में गैर कश्मीरियों पर हमले का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में जैनापोरा इलाके में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो गैर प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है। दूसरी तरफ अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर

जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक मैनेजर और बिहार के एक प्रवासी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में कश्मीरी पंडितों का रोष चरम पर है। कश्मीरी पंडित लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुछ कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *