सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कर्नाटक के हासन जिले में उपद्रवियों ने मिनी तिरुपति मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, इलाके में तनाव का माहौल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक के हासन जिले में अरासिकेरे तालुक में कुछ उपद्रवियों द्वारा आज एक मंदिर में मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ये पूरी घटना मालेकल्लू तिरुपति हिल के प्रदर्शनी केंद्र में हुई। बताया जा रहा है की 300 साल पुराने इस पवित्र स्थान को चिक्का तिरुपति के नाम से जाना जाता है। जिस मंदिर में ये घटना हुई वो एक पहाड़ी के ऊपर अरसीकेरे शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित है और इस क्षेत्र के लोगों की इससे धार्मिक मान्यता हुदी होने के साथ वो इसमें पूजा भी करते है। पुलिस के अनुसार, कम से कम चार बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ दिया, जो स्थापना के लिए तैयार थीं। पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर में आए बदमाशों ने पहले कल्याणी में स्नान किया। उसके बाद उन्होंने आपत्ति के बावजूद धूम्रपान किया और परिसर में काम कर रहे मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। बाद में, वे प्रदर्शनी केंद्र गए और उन मूर्तियों को तोड़ दिया जो स्थापना के लिए तैयार थीं और कुछ मंदिर परिसर में स्थापित होने के लिए निर्माणाधीन थीं। बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ने के लिए राड और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने बदमाशों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *