सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Konaseema Violence: आंध्र प्रदेश में जिले का नाम बदलने पर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद हुआ पथराव, 20 पुलिसवाले घायल

2 मिनट पढ़ें
Konaseema Violence: आंध्र प्रदेश में जिले का नाम बदलने पर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद हुआ पथराव, 20 पुलिसवाले घायल

Konaseema Violence: आंध्र प्रदेश में जिले का नाम बदलने पर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद हुआ पथराव, 20 पुलिसवाले घायल

Advertisement

Konaseema Violence: आंध्र प्रदेश में जिले का नाम बदलने पर भड़की हिंसा, लाठीचार्ज के बाद हुआ पथराव, 20 पुलिसवाले घायल

आंध्र प्रदेश के नवगठित जिले कोनासीमा का नाम बदलकर बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिला करने के प्रस्ताव के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू हो गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों पर पुलिस की लाठी चार्ज के बाद राज्य के अमलापुरम शहर में आगजनी की घटना हुई। कई पुलिस वालों के जख्मी होने की बात कही जा रही है, क्योंकि लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।

Advertisement

शहर में पुलिस की एक गाड़ी और एक शिक्षण संस्थान की बस में भी आग लगा दी गई

शहर में पुलिस की एक गाड़ी और एक शिक्षण संस्थान की बस में भी आग लगा दी गई। परिवहन मंत्री पी. विश्वरुपु के कार्यालय पर भी हमला किया गया और वहां रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ की गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने विधायक पोन्नाडा सतीश के घर में आग लगा दी। राज्य की गृहमंत्री तानेती वनिता ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और असामाजिक तत्वों ने आगजनी को भड़काया। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना में करीब 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। हम मामले की जांच करेंगे और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *