सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

शरद पवार के खिलाफ पोस्‍ट करने वाली मराठी ऐक्‍ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
शरद पवार के खिलाफ पोस्‍ट करने वाली मराठी ऐक्‍ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार

शरद पवार के खिलाफ पोस्‍ट करने वाली मराठी ऐक्‍ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार

Advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के बारे में कथित रूप से ‘अपमानजनक’ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले और फार्मेसी के एक छात्र को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया। ठाणे पुलिस ने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री चितले को एक पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर कथित रूप से साझा करने के लिए गिरफ्तार किया, वहीं छात्र निखिल भामरे के तौर पर पहचाने गए छात्र को पवार को लेकर ट्विटर पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नासिक जिले में गिरफ्तार किया गया।

राकांपा प्रमुख का उल्लेख पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया

शरद पवार के खिलाफ पोस्‍ट करने वाली मराठी ऐक्‍ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार
शरद पवार के खिलाफ पोस्‍ट करने वाली मराठी ऐक्‍ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार

चितले द्वारा साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘नरक इंतजार कर रहा है’ और ‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’। राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *