Home Breaking News Tamil Nadu CM Public Bus Ride: सरकारी बस में चढ़े सीएम स्टालिन,...

Tamil Nadu CM Public Bus Ride: सरकारी बस में चढ़े सीएम स्टालिन, खड़े होकर किया सफर, जाना सवारियों का हाल

0
348

तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने आज चेन्नई में महानगर परिवहन निगम की एक बस में यात्रा की। यात्रा के दौरान स्टालिन ने बस में बैठे यात्रियों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल लिए। आपको बता दें कि राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता संभालने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्टालिन ने बस में यात्रा कर रही महिलाओं से बात की और उनसे बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा के बारे में पूछा।

सीएम स्टालिन ने शहर में व्यस्त राधाकृष्णन सलाई पर बस संख्या 29 सी में की यात्रा

गौरतलब है कि द्रमुक ने अप्रैल 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य में सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था। सीएम स्टालिन ने शहर में व्यस्त राधाकृष्णन सलाई पर बस संख्या 29 सी में यात्रा की और बस में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया और कहा कि वह स्कूल पहुंचने के लिए बस से यात्रा करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here