सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

KGF 2 Box office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 400 करोड़ की कमाई पार

2 मिनट पढ़ें
KGF 2 Box office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 400 करोड़ की कमाई पार

KGF 2 Box office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 400 करोड़ की कमाई पार

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर अब जाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पहली बार किसी फिल्म की सीधी चुनौती मिली है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के कलेक्शन पर असर डाला है। हालांकि इसके बावजूद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ शुक्रवार को अपने कलेक्शन में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी करने में सफल रही और इसके हिंदी संस्करण ने अनुमान के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। चौथे हफ्ते में मिली हॉलीवुड की चुनौती और इसके चौथे शुक्रवार को गिरे कलेक्शन को देखते हुए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचना अगली उपलब्धि होगी।

बाहुबली 2’ ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में हिंदी में 69.75 करोड़ रुपये कमाए

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बीते दिन तक के कलेक्शन में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हिंदी में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन के हिसाब से ये फिल्म नंबर दो पर रही। फिल्म ने इस हफ्ते रिलीज हुई दो नई हिंदी फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ को धूल चटाते हुए 49.14 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी में कमा लिए। हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म का तीसरे हफ्ते में किया गया ये दूसरा बेहतरीन कलेक्शन है। इसके पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में हिंदी में 69.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

कुल कलेक्शन 401 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया

प्रशांत नील निर्देशित फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पहले ही मात दे चुकी है। अब सबको इंतजार था कि ये फिल्म चौथे हफ्ते के पहले दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाएगी या इसके लिए इसे और इंतजार करना होगा। लेकिन हॉलीवुड की तगड़ी चुनौती के बावजूद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सम्मान बनाए रखा और इसके हिंदी संस्करण ने 23वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई करते हुए अपना कुल कलेक्शन 401 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया। फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा रिलीज के 18वें दिन छू लिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *