सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पटियाला में हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर ‘आप’ सरकार को घेरा, कहा- पंजाब से ज्‍यादातर बाहर रहते हैं सीएम

2 मिनट पढ़ें
पटियाला में हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर 'आप' सरकार को घेरा, कहा- पंजाब से ज्‍यादातर बाहर रहते हैं सीएम

पटियाला में हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर 'आप' सरकार को घेरा, कहा- पंजाब से ज्‍यादातर बाहर रहते हैं सीएम

Advertisement

पटियाला में हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर ‘आप’ सरकार को घेरा, कहा- पंजाब से ज्‍यादातर बाहर रहते हैं सीएम

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने को पंजाब में दो समूहों के बीच पटियाला हिंसा के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर ‘आप’ की क्षमताओं पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य से ज्यादा समय पंजाब के बाहर बिता रहे हैं। क्या राज्य सरकार कुछ करने में सक्षम है? किसके संरक्षण में यह घटना हुई है? क्या राज्य सरकार उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी जिन्होंने शांति भंग करने की कोशिश की?”।

 

उन्होंने कहा कि आप को जवाब देना होगा क्योंकि बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं कि अगर इस तरह की घटनाएं किसी सीमावर्ती राज्य के किसी जिले में होती हैं, तो सही समय पर कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्र और भाजपा पंजाब में शांति और भाईचारा चाहते हैं।

Advertisement

केजरीवाल ने शनिवार को पटियाला हिंसा के दोषियों को चेतावनी दी

इस बीच, आप सुप्रीमो और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पटियाला हिंसा के दोषियों को चेतावनी दी और कहा कि पंजाब में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था

पटियाला में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, जहां दो समूहों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर घटना के सिलसिले में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।

पटियाला शहर में काली देवी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर दो समूहों के सदस्यों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और तलवार चलाने के बाद हुई झड़पों के बाद अधिकारियों ने रविवार सुबह छह बजे तक जिले में कर्फ्यू लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *