Home Breaking News अब राणा दंपती की बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, माता-पिता...

अब राणा दंपती की बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, माता-पिता की जल्द रिहाई की कामना

0
440
अब राणा दंपती की बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, माता-पिता की जल्द रिहाई की कामना
अब राणा दंपती की बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, माता-पिता की जल्द रिहाई की कामना

महाराष्ट्र के हनुमान चालीसा विवाद में अब भावुकता का पुट आ गया है। जेल में बंद सांसद नवनीत राणा व विधायक रवि राणा की आठ साल की बेटी आरोही राणा ने अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और माता-पिता की रिहाई की कामना की। अमरावती में राणा दंपती के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आरोही ने कहा कि मेरे मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं।

जमानत याचिका पर मुंबई की सेशंस कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई

सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा अभी मुंबई की जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर मुंबई की सेशंस कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। राणा दंपती ने पिछले हफ्ते सीएम उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित निज निवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था। इसके बाद शिवसेना समर्थकों व उनके समर्थकों के बीच बवाल हुआ था। राणा दंपती ने मातोश्री नहीं जाने की घोषणा भी की, लेकिन इस बीच मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर शांति भंग करने, दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने व राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here