सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, DC vs KKR : कुलदीप यादव के आगे केकेआर के बल्लेबाज हुए फेल, दिल्ली ने कोलकाता को 4 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 41वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 बनाए थे और दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 147 रन का टारगेट रखा था। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर दिया। ये दिल्ली कैपिटल्स की चौथी जीत है। इसके साथ ही अब डीसी के आठ अंक हो गए हैं। वहीं केकेआर के पास अभी भी छह अंक ही हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। केकेआर की ये लगातार पांचवीं हार हैं। शुरुआती जीत के बाद केकेआर की गाड़ी पटरी से उतर गई थी जो अभी तक वापस नहीं लौटी है।

कुलदीप के कहर के बीच नीतीश राणा की 57 रनों की पारी

Delhi Capitals- India TV Hindi

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही थी और उसने 35 रनों के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नीतीश राणा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 48 रन जोड़कर पारी को संभाला. श्रेयस ने चार चौकों की मदद से 42 रन बनाए. श्रेयस के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल बिना रन बनाए आउट हो गए. ऐसे में आखिरी ओवर में राणा ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को 150 के करीब पहुंचाया. नीतीश राणा ने 34 गेंदों पर तीन चौके एवं 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. इस दौरान राणा ने रिंकू सिंह के साथ 62 रनों की शानदार साझेदारी की. दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने चार और मुस्तफिजुर रहमान ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया.

रोवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल ने दिलाई जीत Delhi Capitals- India TV Hindi

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उमेश यादव ने पृथ्वी सॉव को पारी की पहली गेंद पर वापस कैच देने के लिये मजबूर किया जबकि युवा हर्षित राणा ने कोविड-19 से उबरकर वापसी करने वाले मिशेल मार्श (13) को नहीं टिकने दिया। दिल्ली वार्नर के कुछ उम्दा चौकों की मदद से पावरप्ले में 47 रन बनाये। इसके कुछ ही देर बार ललित यादव भी चलते बने। कुछ ही देर में कप्तान रिषभ पंत भी आउट हो गए। ललित यादव ने 22 रन बनाए, वहीं रिषभ पंत दो ही रन बना सके। इसके बाद टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल ने शानदारी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. पॉवेल ने नाबाद 33 और अक्षर पटेल ने 24 रनों की पारी खेली. केकेआर के लिए उमेश यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *