सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस पर बोले राम गोपाल वर्मा, ‘साउथ सितारों से जलते हैं हिंदी स्टार्स’

3 मिनट पढ़ें
अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस पर बोले राम गोपाल वर्मा, 'साउथ सितारों से जलते हैं हिंदी स्टार्स'

अजय देवगन और किच्चा सुदीप की बहस पर बोले राम गोपाल वर्मा, 'साउथ सितारों से जलते हैं हिंदी स्टार्स'

Advertisement

 

देशभर में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचा रही है। बीते कुछ समय से हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां देशभर में साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भाषा को लेकर साउथ और हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारे आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, बीते दिनों भाषा को लेकर शुरू हुआ एक विवाद अब साउथ और नॉर्थ इंडस्ट्री के बीच बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के एक ट्वीट से शुरू हुए इस मुद्दे ने अब बड़ा रूप ले लिया है। हिंदी को राष्ट्रभाषा ना मानने पर सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बीच चल रहे विवाद पर अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर जारी विवाद पर दोनों सितारों में से साउथ एक्टर किच्चा सुदीप का समर्थन किया।

भाषाएं क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सुविधा से बाहर विकसित हुईं और हमेशा हमें जोड़ने का काम करती है

किच्चा की तारीफ करते हुए वर्मा ने अजय देवगन पर सवाल उठाए। निर्देशक ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए किच्चा सुदीप के एक ट्वीट का जवाब भी दिया। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, तुम्हारे इस सवाल से बेहतर इस पॉइंट को नहीं समझाया जा सकता। क्या होता अगर आप अजय देवगन के हिंदी ट्वीट का जवाब कन्नड़ में देते। आपकी तारीफ बनती है। मुझे आशा है कि हर कोई यह समझ गया होगा कि कोई नॉर्थ साउथ नहीं है सिर्फ एक भारत है। इसके बाद अजय देवगन के ट्वीट का जवाब देते हुए गोपाल ने लिखा, मैं इस पर भरोसा करता हूं अजय मैं आपको काफी समय से जानता हूं। मुझे पता है आपका वो मतलब नहीं था जो कुछ लोगों ने समझा है। भाषाएं क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सुविधा से बाहर विकसित हुईं और हमेशा हमें जोड़ने का काम करती है ना कि तोड़ने का। राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रूकें।

Advertisement

कन्नड़ फिल्म KGF 2 ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ कमाए

उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इस मुद्दे पर लगातार अपनी बात रखी। वर्मा ने एक अन्य ट्वीट में किच्चा के हिंदी के राष्ट्रभाषा ना होने वाले ट्वीट की सराहना करते हुए वर्मा ने कहा आपका इरादा था या नहीं, लेकिन मुझे खुशी है कि आपने यह बयान दिया है। इतना ही नहीं निर्देशक ने यह तक कह दिया कि नॉर्थ स्टार्स साउथ सितारों से इंसिक्योर हैं और उनसे जलते हैं। वर्मा ने अपने ट्वीट में साफ-साफ लिखा- सर किच्चा सुदीप ऐसा है कि नॉर्थ स्टार्स साउथ सितारों से इंसिक्योर हैं और जलते हैं, क्योंकि कन्नड़ फिल्म KGF 2 ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ कमाए। अब हम सभी को आने वाली हिंदी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन का इंतजार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *