सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप

3 मिनट पढ़ें
CM भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप

CM भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप

Advertisement

CM भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. सीएम मान पर नशे की हालत में गुरुद्वारे में प्रवेश करने का आरोप है. उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. बग्गा ने ट्विटर पर शिकायत का स्क्रीनशॉट साझा किया और कहा, ‘पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.

मैं डीजीपी पंजाब और राज्य की पुलिस से मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं.’ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सिख धर्मस्थलों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बीते शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में 14 अप्रैल को तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश किया था. संगठन ने पंजाब के सीएम से माफी मांगने की भी मांग की थी.

Advertisement

शराब के नशे में मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय के एक अत्यधिक सम्मानित आध्यात्मिक स्थल का दौरा किया

एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि शराब के नशे में मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय के एक अत्यधिक सम्मानित आध्यात्मिक स्थल का दौरा किया और सिख राहत मर्यादा का उल्लंघन किया. एसजीपीसी ने सीएम मान को अपनी गलती स्वीकार करने और पूरे सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. बग्गा के खिलाफ मोहाली के साइबर पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की थी .तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स ‘ फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था. बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *