सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

‘स्वयंवर’ के लिए मीका सिंह ने मांगे करोड़ो रुपये, राखी सावंत भी बन सकती है शो का हिस्सा

3 मिनट पढ़ें
'स्वयंवर' के लिए मीका सिंह ने मांगे करोड़ो रुपये, राखी सावंत भी बन सकती है शो का हिस्सा

'स्वयंवर' के लिए मीका सिंह ने मांगे करोड़ो रुपये, राखी सावंत भी बन सकती है शो का हिस्सा

Advertisement

‘स्वयंवर’ के लिए मीका सिंह ने मांगे करोड़ो रुपये, राखी सावंत भी बन सकती है शो का हिस्सा

सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर को लेकर लगातार बज बना हुआ है। खबर है कि मीका सिंह के स्वयंवर का शो जल्द ही नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले राखी सावंत, शहनाज गिल, मल्लिका शेरावत जैसे सेलेब्रिटीज का स्वयंवर टीवी पर प्रसारित किया जा चुका है। अब फैंस को मीका सिंह के स्वयंवर का इंतजार है। इसी बीच खबर है कि मीका इस शो में हिस्सा लेने के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।

शो का हिस्सा बनने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है

जी हां, मीका सिंह ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब मेकर्स ने मीका सिंह को अप्रोच किया तो उन्होंने इस शो में आने के लिए 50 करोड़ रुपये की मोटी रकम फीस के तौर पर मांग ली।

Advertisement

मीका सिंह को भी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और एलिजिबल बेचरल सिंगर्स में गिना जाता

मीका सिंह को भी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और एलिजिबल बेचरल सिंगर्स में गिना जाता है। इससे पहले उनका नाम कई सेलेब्रिटीज के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन एक हकीकत ये भी है कि मीका सिंह अभी तक सिंगल हैं। मीका सिंह राखी सावंत को बर्थडे पार्टी में किस करके सुर्खियां बटोर चुके हैं और खबर ये भी है कि पिछले दिनों ही अपने पति रितेश से अलग हुईं राखी सावंत भी इस मोस्ट अवेटेड टीवी शो का हिस्सा बन सकती हैं। इस शो में अगर मीका सिंह को कोई लड़की पसंद आती है तो वह सेट पर सिर्फ सगाई करेंगे, अपने रिश्ते और शादी की बाकी रस्में वह शो के बाद तसल्ली से अपनी तरह पूरी कर सकते हैं।

सेट पर सिर्फ सगाई होगी और शादी वो बाद में करेंगे

यानि अगर आप सोच रहे हैं कि सारे रस्म और रिवाज टीवी पर ही किए जाएंगे तो ऐसा नहीं है। सेट पर सिर्फ सगाई होगी और शादी वो बाद में करेंगे। कई बार सेलेब्रिटीज शो के बाद विनर कंटेस्टेंट से शादी नहीं भी करते हैं। यानि ये पूरी तरह से उनकी चॉइज होती है कि वो शादी करना चाहते हैं या नहीं। हालांकि स्वयंवर एक काफी पॉपुलर कॉन्सेप्ट है जिसे भारतीय दर्शक खूब एन्जॉय करते रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *