सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत

2 मिनट पढ़ें
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत

Advertisement

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत

फरधान थाना क्षेत्र के ओदरहना गांव के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। जिससे कार सवार पांच लोगों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल चालक का इलाज चल रहा है। चारों मृतक मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार सुबह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों में तीन एक ही परिवार के थे, जबकि एक पड़ोसी और रिश्तेदार था। उधर, एक ही गांव के चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

रविवार को भीखमपुर के लिए लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह नौ बजे उस वक्त हुई जब भीखमपुर निवासी संतकुमार के पुत्रगण अनुज(21), विवेक(18) और भतीजा हिमांशु(16) पुत्र राजकुमार मिश्र, रिश्तेदार अमन मिश्र(20) पुत्र पप्पू निवासी राजेंद्र नगर जिला गाजियाबाद व पड़ोसी विकास मिश्र(17) पुत्र सरोज मिश्र कार पर सवार होकर गोला से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि शनिवार को यह सभी लोग गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। जहां से रविवार को भीखमपुर के लिए लौट रहे थे।

Advertisement

मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पहले एक पेड़ से टकराई

सुबह नौ बजे के करीब ओदरहना गांव के पास लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पहले एक पेड़ से टकराई। इसके बाद खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। जब तक उन्हें कार से निकाला जाता तब तक कार सवार अनुज और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से विकास और विवेक को लखनऊ के लिये रेफर किया गया। जिसमें विकास की सीतापुर के पास रास्ते में ही मौत हो गई जबकि विवेक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, घायल अमन मिश्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *