सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, कुछ की हालत गंभीर

3 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, कुछ की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, कुछ की हालत गंभीर

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, कुछ की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत की खबर है। इस बारे में स्थानीय कमिश्नर विश्वास पंत के हवाले से लिखा है- “4 लोगों की मौत की जानकारी है। 2-3 मरीज़ गंभीर हालत में हैं, गंभीर मरीज़ों की डायलिसिस शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।” हालांकि कुछ खबरों की मानें तो जहरीली शराब पीने से मृतकों और गंभीर हालत वाले व्यक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष का माहौल है। गुस्साए लोगों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम रखा है।

मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी और अहरौला थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। जहरीली शराब पीने से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। 60 से अधिक बीमार लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है।

किसी को उल्टी-दस्त, किसी को कम नजर आने की शिकायत

माहुल स्थित जिस दुकान से जानलेवा शराब की बिक्री की गई, उसे प्रशासन ने सीज कर दिया। यह दुकान पूर्व सांसद रमाकांत यादव के एक रिश्तेदार के नाम से आवंटित है। पुलिस ने शराब का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद किसी को पेट दर्द शुरू हो गया तो किसी को उल्टी व दस्त होने लगे। कुछ को कम नजर आने की शिकायत हो गई। जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजन ने बताया कि शराब पीने से जिसकी मौत हुई है, उसे रात में उल्टी के साथ खून भी निकला था।

दो दशक में 132 लोग गंवा चुके जान

जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी चार जहरीली शराब कांड में कई लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2002 में इरनी में 11, वर्ष 2013 में मुबारकपुर में 53, वर्ष 2017 में सगड़ी क्षेत्र में 36 और 2021 में पवई में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। और अब अहरौला क्षेत्र में 10 लोगों की मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *