सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम

2 मिनट पढ़ें
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम

 

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, पूर्वोत्तर भारत 21वीं सदी में देश के विकास का इंजन बनेगा। राज्य की जनता को 36 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि, 50 साल पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) को एक नया नाम मिला, अरुणाचल प्रदेश के रूप में इसे एक नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि यह पहचान सूर्योदय की है। राज्य की मेहनती व देशभक्त जनता ने 50सालों में इस पहचान को लगातार सशक्त किया है।

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए पिछले सात सालों में अभूतपूर्व काम किया गया

पीएम मोदी ने कहा कि, अरुणाचल प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए पिछले सात सालों में अभूतपूर्व काम किया गया है। जिस तरह से राज्य के लोगों ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है वह देश के लिए प्रेरणा है। देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को अरुणाचल प्रदेश ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पीएम ने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों की वीरता की गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए एक अमूल्य विरासत है।

केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही

पीएम मोदी ने कहा कि, केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अरुणाचल की भूमिका को देखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की गई है। प्रकृति ने अरुणाचल को अपने बहुत सारे खजाने के साथ संपन्न किया है। आपने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बनाया है। हम कोशिश कर रहे हैं अरुणाचल की इस पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में ले जाया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *