सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तमिलनाडु में हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को BJP बूथ एजेंट ने रोका, बवाल होने पर पुलिस ने दिखाया बाहर का रास्ता

2 मिनट पढ़ें
तमिलनाडु में हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को BJP बूथ एजेंट ने रोका, बवाल होने पर पुलिस ने दिखाया बाहर का रास्ता

तमिलनाडु में हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को BJP बूथ एजेंट ने रोका, बवाल होने पर पुलिस ने दिखाया बाहर का रास्ता

Advertisement

तमिलनाडु में हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को BJP बूथ एजेंट ने रोका, बवाल होने पर पुलिस ने दिखाया बाहर का रास्ता

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद अब तमिलनाडु के पोलिंग बूथ तक पहुंच चुका है. दरअसल, बीजेपी बूथ कमेटी के एक सदस्य ने तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट डालने आई एक मुस्लिम महिला को मतदान करने रोक दिया और जमकर हंगामा किया. महिला हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची थी, बीजेपी सदस्य ने महिला से हिजाब उतारकर वोट डालने को कहा. सत्तारूढ़ DMK और AIADMK के सदस्यों ने उनका विरोध किया जिसके बाद पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा.

पुलिस कर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति पर आपत्ति जताई

अन्य बूथ एजेंटों, मतदान अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति पर आपत्ति जताई और उसे मदुरै जिले के मेलूर में मतदान केंद्र से बाहर कर दिया. घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ऐसा करती रही है. हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं. तमिलनाडु की जनता जानती है कि किसे चुनना है और किसे नकारना है. वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

Advertisement

चेन्नई में 11 साल के अंतराल के बाद मतदान

हालांकि पुलिस और अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद महिला अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सफल रही. तमिलनाडु में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव शनिवार को 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के लिए चल रहा है. राज्य में 11 साल के अंतराल के बाद मतदान हो रहे हैं. नगरीय निकाय चुनाव के लिए एक ही चरण में वोटिंग हो रही है. अक्टूबर 2016 में चुनाव निर्धारित थे, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के मद्देनजर स्थगित कर दिए गए थे. इसके बाद भी, कई घटनाक्रम, राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के चलते इसमें देरी हुई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *