सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आंदोलनकारी छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण : विपिन शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Vipin sharma विपिन शर्मा
Advertisement

आंदोलनकारी छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण : विपिन शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : जंतर मंतर पर जिस तरह से छात्रों के साथ व्यवहार किया गया वह ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण था बल्कि अमानवीय भी था, ऐसा कहना है रोहताश नगर से पूर्व विधायक विपिन शर्मा का। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरीके से अत्याचार किया गया, उससे भाजपा का असली चेहरा पूरे देश के सामने आ गया। श्री शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा अपने भाषणों में छात्रों के हित की बात करती है, महिलाओं के सम्मान की बात करती है और वहीं दूसरी तरफ भाजपा छात्रों को लाठियों से पिटवाती है, महिलाओं के साथ बदसलूकी करती है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं थे, उनको कोई राजनीतिक लोभ नहीं था वह सिर्फ भाजपा से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर लगातार यह पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? इन पेपर लीक की जिम्मेदारी भाजपा कब लेगी? कब इस देश में पेपर लीक होने बंद होंगे? कब इस देश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी? कब? और भाजपा ने उन्हें जवाब में क्या दिया, छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कराया, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, उनके साथ हिंसा की गई। क्या यही है हमारे देश के लोकतंत्र? श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी श्रेय लेने तो सबसे पहले पहुंच जाते हैं लेकिन जब काम करना होता है, जब जवाब देना होता है, जब किसी मुद्दे की जिम्मेदारी लेनी होती है, तब वह सबसे पीछे खड़े होते हैं, क्यों? केंद्र में सत्ता में किसकी सरकार है, भाजपा की तो जिम्मेदारी भी तो भाजपा की ही बनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की ही सरकार है, भाजपा को इस देश की जनता की कोई भी फिक्र नहीं है, भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जनता के साथ अन्याय किया है, हर वर्ग का, हर समुदाय का शोषण किया है, लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *