Home आमने सामने Rajkumar Ballan: प्रभावित किसानों को दोबारा खेती के लिए खड़ा करना दिल्ली...

Rajkumar Ballan: प्रभावित किसानों को दोबारा खेती के लिए खड़ा करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता : राजकुमार बल्लन

0
49

Rajkumar Ballan: प्रभावित किसानों को दोबारा खेती के लिए खड़ा करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त और सितंबर की बारिश में फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर प्रभावित किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देने के लिए 33.31 करोड़ रुपये की राशि को शुक्रवार को मंजूरी दी है। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को दोबारा खेती के लिए खड़ा करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है और यह सहायता उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग और डीएम को वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। श्री बल्लन ने बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली के 4,442.41 हेक्टेयर प्रभावित कृषि क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत अलीपुर (नरेला) के 364.74 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 2.74 करोड़ रुपये, बुराड़ी के 17.33 हेक्टेयर के लिए 13 लाख रुपये, पंजाबी बाग (मुंडका) के 51.50 हेक्टेयर के लिए 38.63 लाख रुपये और विकासपुरी के 26.55 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के लिए 19.92 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। श्री बल्लन ने कहा कि सहायता राशि केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने स्पष्ट पात्रता शर्तें तय की हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो उस भूमि के पंजीकृत या रिकॉर्डेड मालिक हैं और जिनकी फसल अगस्त सितंबर 2025 की भारी बारिश और जलभराव के कारण खराब हुई थी। श्री बल्लन ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला प्रशंसा के काबिल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का राहत का यह कदम किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है व इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित किसान आत्मविश्वास के साथ फिर से खेती शुरू कर सकें और उन्हें हुए नुकसान के लिए समय पर आर्थिक मदद मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here