Bharat Singh Raghav: हवा हवाई दावे करने के बजाय धरातल पर काम करे दिल्ली सरकार : भारत सिंह राघव
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बीते वर्ष बारिश से हुए नुकसान के लिए 33.31 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूर किया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इसके तहत प्रभावित किसानों को 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि दी जाएगी। इसी विषय पर बात करते हुए आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि हवा हवाई दावे करने के बजाय धरातल पर काम करना शुरू करे दिल्ली सरकार। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ दावे ही करती है, काम कुछ नहीं करती। श्री राघव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले भी कई ऐसे बड़े बड़े दावे किए है लेकिन उन कार्यों का नतीजा कुछ भी नहीं निकला। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा दी जा रही मुआवज़ा राशि बहुत कम है और इस राशि से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। श्री राघव ने कहा कि दिल्ली सरकार के कोई भी दावे को तभी सच्चा माना जा सकता है जब उसका लाभ जनता तक पहुंच जाए क्योंकि दिल्ली सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक जितने भी दावे किए हैं, वह सभी खोखले ही साबित हुए हैं चाहे वह दिल्ली में प्रदूषण को कम करने का दावा हो, दिल्ली में जलभराव की समस्या को रोकने का दावा हो या खुद के द्वारा घोषित की गई विभिन्न योजनाओं का दिल्ली की जनता को मिले लाभ का दावा हो।



