Home आमने सामने  Mahendra Bhaskar: झुग्गी बस्तियों के निवासियों के हितैषी बनने का दिखावा, कर...

 Mahendra Bhaskar: झुग्गी बस्तियों के निवासियों के हितैषी बनने का दिखावा, कर रही है दिल्ली सरकार : महेंद्र भास्कर

0
7

 Mahendra Bhaskar: झुग्गी बस्तियों के निवासियों के हितैषी बनने का दिखावा, कर रही है दिल्ली सरकार : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार का दावा है कि झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए डूसिब के माध्यम से कई विकास परियोजनाएं चल रही है और इन कार्यों पर 441 करोड़ रुपए से अधिक का बजट खर्च किया जा रहा है। इस विषय पर बात करते हुए करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र भास्कर ने कहा कि दिल्ली सरकार के ये दावे खोखले हैं, हवा हवाई दावे हैं धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ये दावे सिर्फ दिखावा है, दिल्ली सरकार यह सभी घोषणाएं सिर्फ दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के लिए करती हैं ताकि दिल्ली की जनता में यह संदेश पहुंचे कि दिल्ली सरकार हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है लेकिन सच्चाई मैं आपको बता दूं कि दिल्ली सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। श्री भास्कर ने कहा कि दिल्ली सरकार कहती कुछ और है और धरातल पर करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यह सभी योजनाएं सिर्फ कागजी हैं, वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि धरातल पर अगर देखा जाए तो दिल्ली सरकार ने अभी तक ना जाने कितनी झुग्गी बस्तियों को उजाड़ा है, कितने ही लोगों को बेघर किया गया है, कितनी ही झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चलाए गए हैं तो जब दिल्ली सरकार ने इतनी झुग्गी बस्तियों को उजाड़ा है तो वह विकास कार्य कौन से झुग्गी बस्तियों में कर रही है? दिल्ली सरकार इस बात का जवाब दें। श्री भास्कर ने कहा कि जब दिल्ली सरकार ने इतनी झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर चलवाए है तो अब वह दिल्ली की जनता के सामने झुग्गी बस्तियों के निवासियों के हितैषी बनने का झूठा नाटक क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से भाजपा यही कर रही है, बीजेपी दिल्ली की जनता को झूठे आश्वासन दे रही है, झूठी योजनाओं को बनाकर जनता के विश्वास को जीतने की कोशिश कर रही है लेकिन मैं भाजपा को बता दूं कि इस तरह झूठ के आधार पर सरकार नहीं चलती, सरकार को चलाने के लिए सच्चे मन से जनता के हित में कार्य करने पड़ते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here