Home आमने सामने Delhi pollution control: प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किया...

Delhi pollution control: प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किया जमीनी स्तर पर कार्य शुरू : गुरमीत सिंह सूरा

0
10

Delhi pollution control: प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किया जमीनी स्तर पर कार्य शुरू : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) :प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर अब जिला स्तर से सीधी निगरानी होगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को अपने अपने क्षेत्रों में प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान कर उन्हें खत्म करने के लिए समन्वित अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दिल्ली पुलिस, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और अन्य विभाग मिलकर प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति पर काम करेंगे। दिल्ली सरकार के इसी फैसले पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने निर्देश दिए है कि प्रत्येक हॉटस्पॉट को प्रदूषण के स्रोत के रूप में चिन्हित कर वहां समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री सूरा ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेटों को टूटी सड़कों, निर्माण स्थलों, खुले क्षेत्रों और रखरखाव की कमी वाले स्थानों की पहचान करने को कहा गया है और संबंधित विभागों के साथ मिलकर धूल रोकने के उपाय को लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या हर बार सामने आती है और इससे जनता को बहुत परेशानी होती है इसलिए दिल्ली सरकार ने पहले से ही प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए कार्य करने शुरू कर दिए है ताकि प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सके। श्री सूरा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सभी जिलों में प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं और इसके तहत डीएम को पुलिस, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और डीपीसीसी के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने बताया कि नियमित समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तय समय में प्रदूषण नियंत्रण के कदम जमीन पर दिखाई दें। श्री सूरा ने बताया कि पर्यावरण विभाग ने सार्वजनिक पार्कों के रखरखाव को भी प्रदूषण नियंत्रण से जोड़ा है और इसके तहत डीएम को ऐसे पार्कों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां चहारदीवारी खराब है या रखरखाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वहीं प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान कर डीपीसीसी के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। श्री सूरा ने कहा कि निश्चित ही दिल्ली सरकार के यह फैसले लाभकारी साबित होंगे और प्रदूषण को रोकने में मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here