Home मैं भी रिपोर्टर Dr Basant Goyal: पानी ज़िंदगी का सबसे बड़ा महापुण्य है, और सनातनी...

Dr Basant Goyal: पानी ज़िंदगी का सबसे बड़ा महापुण्य है, और सनातनी की एक ही पुकार : डॉ.बसंत गोयल

0
6

Dr Basant Goyal: पानी ज़िंदगी का सबसे बड़ा महापुण्य है, और सनातनी की एक ही पुकार : डॉ.बसंत गोयल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पानी ज़िंदगी का सबसे बड़ा महापुण्य है, और सनातनी की एक ही पुकार, इसी पावन संदेश के साथ, गोयल मेडिकोज के संस्थापक डॉ. बसंत गोयल ने भीषण गर्मी के बीच प्राचीन हनुमान मंदिर गोल चक्कर के पास श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए जल सेवा का आयोजन किया। डॉ. गोयल का मानना है कि “जलदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। एक प्यासे को पानी मिल जाए, तो उसकी ज़िंदगी तक बच सकती है।

जब तापमान 45 से ऊपर पहुँच रहा है, तब जल सेवा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता और सनातन संस्कृति का सच्चा पालन है। आइए, हम सभी इस नेक अभियान का हिस्सा बनें और हर प्यासे तक पानी पहुँचाने का संकल्प लें। डॉ.बसंत गोयल नें कहा जल है तो जीवन है।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here