Home आमने सामने Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए लिया गया ऐतिहासिक निर्णय...

Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है : डॉ यू के चौधरी

0
5

Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है : डॉ यू के चौधरी

झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है : डॉ यू के चौधरी नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की 36 वीं बोर्ड मीटिंग में झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दिल्ली में जो भी झुग्गी बस्ती 1 जनवरी 2025 तक बसी हुई है, उसके निवासियों को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने कहा कि झुग्गीवासियों के लिए दिल्ली सरकार का यह एक बहुत ही ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को उनके मौजूदा आवास के आस पास ही आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला फ्लैट उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। श्री चौधरी ने बताया कि इन पुनर्वास कॉलोनियों में घरों के साथ साथ स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, बच्चों के खेलने के मैदान और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस नीति से लगभग 4 से 5 लाख परिवारों (करीब 20 लाख लोगों) को पक्के मकान मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। डॉ यू के चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है क्योंकि इस फैसले से दिल्ली की जनता को सीधा और बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से ऐसे फैसले लिए हैं जिनका लाभ दिल्ली की जनता तक सीधा सीधा पहुंचा है चाहे वह नमो ऑक्सीजन पार्क बनाने का फैसला हो, जनकल्याण शिविर का आयोजन करना हो या यह फैसला हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here