Ajay Mahawar: विधायक अजय महावर के सरकारी विधायक जनसेवा सदन का हुआ उद्घाटन
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : घोंडा विधानसभा के यमुना विहार स्थित बी-वन सर्विस रोड पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजय महावर के सरकारी विधायक जनसेवा सदन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जनसेवा सदन का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को इसकी सौगात दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यूके चौधरी, अशोक ठाकुर, निगम जोन चैयरमेन पुनीत शर्मा, निगम पार्षद प्रीति गुप्ता, रेखा रानी, प्रमोद गुप्ता, अनिल गौड़, बृजेश ठाकुर, गुलाब सिंह राठौड़, अरुण भाटी, नीता बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मोहन गोयल राजकुमार बल्लन, सिख नेता कुलवंत सिंह बाट, मोहित नागर, रामनरेश पराशर, दिनेश धामा, मीडिया संयोजक दिनेश अच्छवान, मण्डल अध्यक्ष सचिन छजलाना, विपिन सैनी राजेश पाल मनीष उपाध्याय सहित मंडल एवं जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। हर्ष मल्होत्रा कहा, बीते 27 वर्षों बदनीयति की सरकार ने दिल्ली को बदतर बना दिया। मनोज तिवारी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प केवल बड़े राष्ट्रीय अभियानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता तक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। अजय महावर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं के समाधान का माध्यम होना चाहिए।


