Home मैं भी रिपोर्टर Brahman Samaj Sanstha: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के चुनाव-2026 में प....

Brahman Samaj Sanstha: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के चुनाव-2026 में प. महेंद्र सिंह पाराशर पैनल निर्विरोध निर्वाचित

0
34

Brahman Samaj Sanstha: ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के चुनाव-2026 में प. महेंद्र सिंह पाराशर पैनल निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) ब्राह्मण समाज संस्था (पंजी.), यमुना विहार, की कार्यकारिणी चुनाव-2026 प्रक्रिया के अंतर्गत रिटर्निंग ऑफिसर श्री विजय वाघे, एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल एक ही पैनल द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसके प्रधान पद के प्रत्याशी पंडित महेंद्र सिंह पाराशर हैं। विजय वाघे ने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की विधिवत जाँच उपरांत सभी नामांकन वैध पाए गए। चूँकि किसी अन्य पैनल अथवा प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया, अतः चुनाव नियमावली के अनुसार पंडित महेंद्र सिंह पाराशर सहित उनके समस्त पैनल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान पंडित महेन्दर सिंह पाराशर एवं उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण समारोह हेतु 31 मई 2026, सायं 05:00 बजे आमंत्रित किया गया है। यह शपथ ग्रहण समारोह भगवान परशुराम भवन, सी-8, यमुना विहार, में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here