सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CNG Price Delhi: ईंधन और जरूरी वस्तुओं की कीमतों ने बढ़ाई, आम जनता की मुश्किलें : नीलम चौधरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

CNG Price Delhi: ईंधन और जरूरी वस्तुओं की कीमतों ने बढ़ाई, आम जनता की मुश्किलें : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): राजधानी दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ-साथ दूध और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगे होने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। बाजारों में बढ़ती लागत और घरेलू बजट पर बढ़ते दबाव को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। इसी बीच विभिन्न इलाकों में महंगाई के मुद्दे को लेकर नागरिक संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । उनका कहना है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर केवल परिवहन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव सब्जियों, फलों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है, जिससे महंगाई का दायरा और बढ़ जाता है।
रोहतास नगर आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। उनके अनुसार लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू जरूरत की वस्तुएं पहले की तुलना में काफी महंगी हो चुकी हैं, जिससे रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। नीलम चौधरी ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर पूरे आपूर्ति तंत्र पर पड़ता है और इसका सीधा असर बाजार दरों पर दिखाई देता है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। महंगाई अब केवल आर्थिक मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि यह आम जीवन की दिनचर्या को प्रभावित करने वाला बड़ा संकट बन चुकी है। जनता का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के बीच राहत की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है, जिससे आम आदमी पर दबाव और अधिक बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *