सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Uttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावित

उत्तरकाशी, 25 नवंबर। मोरी तहसील के पवाणी गांव में मंगलवार शाम 4:49 बजे आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते कई घरों तक फैल गई।

सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और राजस्व विभाग की टीमें गांव की ओर रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में साथ दिया। गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने से संपर्क में बाधा आई।

आग बुझाने के दौरान ओसला गांव निवासी गंगा सिंह गिरकर घायल हो गए। मौके पर चिकित्सकों का दल और 108 एंबुलेंस भेजी गई।

Advertisement

करीब साढ़े चार घंटे की कोशिश के बाद रात 9:16 बजे आग बुझाई जा सकी। तब तक 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह जल चुके थे। किसी की जान या पशुहानि की खबर नहीं है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 58 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में उनके लिए भोजन सामग्री, जरूरी वस्तुएं और राहत शिविर की व्यवस्था हो रही है।

सुरक्षित आश्रय बनाने में एसजेवीएनएल नैटवाड़ से सीएसआर के तहत मदद लेने का प्रस्ताव भी बनाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *