सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ब्लैक हेट मार्च का समापन हुआ मजनू टीला पर

2 मिनट पढ़ें
The Black Hat March concluded at Majnu Tila.
Advertisement

ब्लैक हेट मार्च का समापन हुआ मजनू टीला पर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : चीन द्वारा कब्ज़ाये गए तिब्बत की सांस्कृतिक धरोहर नष्ट करने की चीन की हरकतों से तरस्त तिब्बती जनता आजादी के संघर्ष के संदर्भ मे तिब्बत यूथ कांग्रेस के तत्वधान मे ब्जोलैक हेट मार्च 31 मार्च को धर्मशाला हिमाचल प्रदेश से शुरू होकर 22 दिन चली लम्बी यात्रा का समापनमजनू का टीला दिल्ली मे किया गया, यात्रा का नेतृत्व तशरीनग चोम्फेल कर रहे थे | पैदल यात्रा में लगभग 60-65 तिब्बत युवा कांग्रेस के महिला पुरुष कार्यकर्त्ताओ नें भागदारी की | समापन भारत तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त ने दिल्ली आगमन पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया | मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो रविन्द्र तेवतिया के दिशा निर्देश पर दिल्ली के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओ ने मिलकर सभी कार्यों को पूर्ण कर समापन सभा मे परिवर्तित कर दिया, सभी व्यस्थाओ के व्यवस्तिथ होने से सभी तिब्बत बस्ती मजनू का टीला के क्षेत्र वासियो के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही थी, समापन सभा मे मंच पर तिब्बत आचार्य फुनशोन्क यशी (निर्वाचित तिब्बत सरकार स्पीकर), इस्लामिक स्कॉलर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज गोयल , वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र गुप्ता , कपिल त्यागी व कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा महिला विभाग की अध्यक्षा रेखा गुप्ता की उपस्थिति रही, अपने अपने वक्तव्य मे सभी ने चीन की नीतियों की भर्त्सना कर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों का परिणाम बताया, सभी ने जल्दी से जल्दी तिब्बत और मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने की सामूहिक कसम लेकर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। भारत -तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त के सभी पदाधिकारी डॉ पूनम, प्रदीप अग्रवाल, राजन , संदीप त्यागी, अजय , ललित जादौन, सुशील कौशिक, अनंगपाल, राजकुमार प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *