Laxmi Nagar women Congress: सुनीता खन्ना के निवास पर महिला कांग्रेस,की बैठक आयोजित : सुनीता धवन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत लक्ष्मी नगर महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता खन्ना ने आज अपने निवास पर महिलाओं की बैठक की जिसमें प्रभारी पुष्पा रानी, शन्नो चौधरी, जिला कृष्णा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता धवन, महिला कांग्रेस से पिंकी साहनी, सुनीता राणा, प्रियंका सिंह, ममता शर्मा, निर्मल सिंह, पुष्पा महोलिया, ने शामिल होकर संगठन सृजन पर चर्चा की, एवं महिला आरक्षण बिल, महंगाई, शिक्षा, महिलाओं की पेंशन, जैसे मुद्दे पर चर्चा की गई घरेलू गैस के बढ़े दाम और गैस की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया | इस मौके पर सुनीता धवन नें कहा भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह पार्टी अब जुमलों की पार्टी बनकर रह गयी है |
विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं नें दिल्ली की जनता से जो भी वायदे किये थे उनमे से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया | सवा साल बीतने के बाद भी महिलाओं को अपने खतों में ढाई-ढाई हजार रूपये आने का इंतजार है | सरकार की नीतियों ककी विफलता के चलते जनता को रसोई गैस की भरी किल्लत से जूझना पद रहा है | महंगाई दिनप्रतिदिन बढती जा रही है |



