Home आर्टिकल Babarpur Congress Election: बाबरपुर जिले की रायशुमारी में नही चल पायेगा अब...

Babarpur Congress Election: बाबरपुर जिले की रायशुमारी में नही चल पायेगा अब फर्जीवाड़ा पार्टी नें तय किये रायशुमारी के कायदे कानून

0
45

Babarpur Congress election: बाबरपुर जिले की रायशुमारी में नही चल पायेगा अब फर्जीवाड़ा
पार्टी नें तय किये रायशुमारी के कायदे कानून
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,संगठन सर्जन अभियान के तहत बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में बरती जा रही कथित अनियमिताओं की शिकायत को पार्टी नें गंभीरता से लिया है और कुछ वार्डों में फिर से इस प्रक्रिया को नये सिरे से शुरू करने के लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं | अखिल भारतीय कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक पूर्व सांसद आर.सी.खुटीया नें बाकायदा रायशुमारी का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है | उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व जिले के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में रायशुमारी के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन तथा पूर्व विधायक भीष्म शर्मा के समर्थकों में रायशुमारी के तौर तरीकों पर जमकर बहस हो गयी थी ओर भीष्म शर्मा तथा उनके तमाम समर्थकों नें रायशुमारी का बहिष्कार तक कर दिया था | दिल्ली कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल तथा लक्ष्मण रावत के समझाने के बावजूद मामले नें तूल पकड़ लिया था जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी जरीफ जो अध्यक्ष पद के दावेदार भी हैं नें भी अपनाई जा रही प्रक्रिया का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था जिसके चलते राजकुमार जैन और हाजी जरीफ के समर्थकों में गाली गलोच तथा हाथापाई तक की नौबत आ गयी थी ,बात यहीं खत्म नहीं हुई बताया जा रहा है दोनों पक्षों की तरफ से इस बाबत पुलिस में शिकायत तक दे दी गयी थी | लेकिन लक्ष्मण रावत की सूझबूझ से मामला शांत करा दिया गया था बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बहिष्कार के बावजूद रायशुमारी का सिलसिला चलता रहा | भीष्म शर्मा तथा हाजी जरीफ की शिकायत पर पर्यवेक्षक श्री खुंटिया नें अब नया कार्यक्रम घोषित कर दिया है | इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें आज शनिवार को राजकुमार जैन ओर हाजी जरीफ की अलग-अलग क्लास ली और दोनों से अपनी शिकायतें वापस लेने को कहा |
मिली जानकारी के मुताबिक आर.सी.खुंटिया नें भी आज जिले के पूर्व विधायकों तथा पूर्व प्रत्याशियों से आलग -अलग राय ली जहाँ तीन नें राजकुमार जैन तो दो नें हाजी जरीफ के समर्थन में राय दी जबकि पूर्व विधायक विपिन शर्मा दिल्ली से बाहर होने के चलते राय देने नहीं पहुंचे जो कल रविवार को अपनी राय देंगे ओर मामला बराबरी पर अटक जाएगा ऐसी सम्भावना है क्योंकि श्री खुंटिया फिर कुछ कुछ दिनों के लिए अपने ग्रह राज्य उड़ीसा जा रहे हैं | उड़ीसा से लौटने के बाद श्री खुंटिया 16 अप्रैल को घोंडा तथा 18 अप्रैल को सीलमपुर ओर 19 अप्रैल को बाबरपुर विधानसभा के वार्डों में रायशुमायरी करेगें | उल्लेखनीय है कि सीमापुरी तथा रोहताश नगर में रायशुमायरी पहले ही हो चुकी है ओर इसी तरह सीलमपुर ,बाबरपुर ओर घोंडा के एक-एक वार्ड में यह प्रक्रिया हो चुकी है | पार्टी नें अब यह तय कर दिया है कौन-कौन लोग रायशुमायरी में भाग ले सकेगें समझ गये ना आप अब फर्जीवाड़ा नहीं चल पायेगा वहीं श्री खुंटिया नें रविवार को सभी दावेदारों को भी बुलाया हुआ हैं जहाँ वे वन टू वन इन्टरव्यू लेंगे कौन कौन हैं दावेदार ,और किसे – किसे दिया गया हाई रायशुमायरी का अधिकार इसकी चर्चा फिर कभी आज बस इतना ही …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here