सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Belcha movie: Rajat Raj Film Productions की फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 अप्रैल को होगी रिलीज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajat Raj Film Productions की फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 अप्रैल को होगी रिलीज

नई दिल्ली: Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म “Belcha” का प्रीमियर शो PVR INOX Rajouri Garden में भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जो पूरी तरह हाउसफुल रहा। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मीडिया कॉन्फ्रेंस में मौजूद रही और फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया। फिल्म को प्रीमियर शो के दौरान दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिससे साफ है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म 10 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के PVR सिनेमाज में रिलीज होगी, जिसके बाद इसे अन्य राज्यों में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

स्टारकास्ट:

फिल्म में मुख्य भूमिका में Rajat Raj Malhotra, Neha Shivran और Manoj Bakshi नजर आएंगे। वहीं सह-कलाकारों में Sushil Jangra, Pranav, Sheeba Rana, Priya Singh, Deepa, Ekta, Gajendra, Adarsh और Anju Thapliyal शामिल हैं।

फिल्म की कहानी:

“Belcha” एक एक्शन और रिवेंज ड्रामा पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी सरल होते हुए भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रहती है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का संतुलन देखने को मिलता है, जो इसे एक कम्पलीट एंटरटेनर बनाता है।

Advertisement

अभिनय की झलक:

फिल्म में Rajat Raj Malhotra ने जबरदस्त एक्शन सीन और प्रभावशाली अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। Neha Shivran ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है और उनका अभिनय दर्शकों को प्रभावित करता है। गैंगस्टर के रोल में Pranav और Sushil Jangra ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। Sheeba Rana, जिन्होंने पहली बार अभिनय किया है, उन्होंने लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में बेहतरीन काम किया है। वहीं Yatendra Johri ने वकील के रोल में दमदार अभिनय किया है। Priya Singh ने “चाची” के किरदार में और Anju Thapliyal ने लेडी गैंगस्टर के रूप में प्रभावशाली भूमिका निभाई है।

प्रीमियर शो के दौरान आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने फिल्म की कहानी, शूटिंग अनुभव और अपने-अपने किरदारों के बारे में विस्तार से बात की और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की।

कुल मिलाकर, “Belcha” एक एक्शन से भरपूर, इमोशनल और एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।

यह फिल्म निश्चित रूप से एक “Must Watch” साबित हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *