Pet dog leash rule India: पालतू कुत्तों के गले में पट्टे का बंधन बेहद जरूरी : देवेन्द्र शर्मा
बच्चों और बुजुर्गों के हित में हैं निर्णय
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली, आवारा और पालतू कुत्ते आजकल तांडव मचा रहे है ओर इस ज्वलंत समस्या पर समाज में तो बहस छिड़ी ही है अब तो इस मामले की गूंज माननीय न्यायालय के साथ-साथ संसद तक सुनी जा रही है | यह कहना है प्रमुख समाजसेवी देवेन्द्र शर्मा पंडित जी का | देवेन्द्र शर्मा कहते है यह मुद्दा हर घर से जुड़ा है छोटे बछे से लेकर बुजुर्गों तक से जुड़ा है तभी आज संसद तक में इस पर चर्चा हो रही है | श्री शर्मा कहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं कुते को इन्सान का वफादार माना जाता है लेकिन समय के साथ-साथ कुत्तों के व्यवहार ओर आचरण में भी जबर्दस्त बदलाव देखने को मिल रहे है ओर यही वजह से राजधानी दिल्ली तक में हर साल डॉग बाइट्स के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है ओर इससे भी ज्यादा चिंता का विषय है राजधानी होने के बावजूद अनेक सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजक्शन तक की व्यवस्था नहीं हो पाती ओर पीड़ित लोगो को बाजार से महंगा इंजक्शन लगवाना पड़ता है |
देवेन्द्र शर्मा कहते हैं कुत्तों को काटने के मामले ज्यादातर बच्चों ओर बुजुर्गों के ही सामने आते हैं क्योंकि बछे ओर बुजुर्ग इनका मुकाबला सही से नहीं कर पाते | देवेन्द्र शर्मा कहते हैं राजधानी की दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत वर्तमान में पालतू कुत्ते को बिना पट्टा सड़क पर घुमाने वाले मालिक पर 50 रुपये का जुर्माना लगता है लेकिन संसद में पेश जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 में इसे बढ़ाकर 1000 रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इसी फैसले पर बात करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जुर्माने की राशि बढ़ाने का फैसला बिल्कुल सही है क्योंकि अभी तक जुर्माने की राशि कम होने के कारण पहले लोग इस चीज को गंभीरता से नहीं लेते थे जिस वजह से पालतू कुत्तों को बिना पट्टे के घुमाने के कारण कई बार हादसे हो जाते थे जिन पर अब रोक लग सकेगी।देवेन्द्र शर्मा कहते हैं कि इस नियम का सही और कड़े तरीके से पालन होना चाहिए तभी यह चीज सही तरह से लागू होगी।
श्री शर्मा ने कहा कि जुर्माने की राशि बढ़ाने से अब लोग अपने पालतू कुत्तों को सड़क पर बिना पट्टे के नहीं घुमाएंगे जिससे अन्य लोगों की सुरक्षा भी रहेगी और हादसे होने का डर भी नहीं होगा। श्री शर्मा कहते हैं कि कई बार कुछ मुद्दे ऐसे होते है जो छोटे जरूर होते है लेकिन उन्हें हल करना जरूरी होता है, पालतू कुत्तों को बिना पट्टे के सड़क पर घुमाना भी ऐसा ही मुद्दा है क्योंकि अगर कोई अपने पालतू कुत्ते को बिना पट्टे के घुमाता है तो कई बार ऐसा हो सकता है कि कुत्ता अन्य लोगों को काट ले या कोई नुकसान पहुंचा दे इसलिए यह जरूरी है कि पालतू कुत्तों को पट्टा पहनाकर ही घुमाया जाए ताकि कुत्ता अपने मालिक के नियंत्रण में रहे। देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि सरकार को इस नियम को कड़ी तरह से लागू करना चाहिए।



