सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

रोहतास में आग की चपेट में आकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत, घर पर गिरी ट्रांसफार्मर की चिंगारी

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

रोहतास में आग की चपेट में आकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत, घर पर गिरी ट्रांसफार्मर की चिंगारी

रोहतास में एक घर में भीषण आग लगी है. इस हादसे में दो महिलाएं और चार बच्चे की आग की चपेट में आकर मौत हो गई.

सासाराम के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के एक करकटनुमा घर में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि इसमें झुलसकर 6 लोग मौत की आगोश में समा गए. मृतकों में दो महिला, तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल है. दो साल की बच्ची मोती कुमारी जो बुरी तरह झुलस गई है, उसे सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के लिएम भर्ती कराया गया है.

रोहतास में आग से 6 लोगों की मौत

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग काफी भीषण थी. इस कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका. घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई. तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है.

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

आग में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन बेटी, एक बेटा मोहन कुमार और पुष्पा देवी की ननद माया देवी की भी झुलसने से मौत हो गई. देव चौधरी की एक छोटी बेटी मोती कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती है. लोगों का कहना है कि ये आग ट्रांसफर्मर से निकली चिंगारी की वजह से लगी है, जिसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद एसडीएम, कछवा थानाध्यक्ष और सीओ भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायाजा लिया. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग

सदर अस्पताल में भर्ती बच्ची की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है. घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर कछवा ओपी के इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे, इसी दौरान बगल के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और घर में आग फैल गई. आग लगते देख घर के लोग आग बुझाने और अपने सामान बचाने में लग गए. इसी दौरान परिवार के 7 लोग बुरी तरह आग में झुलस गए, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *