लंबे समय से 5जी मोबाइल सर्विस का देश में इंतजार हो रहा था। खबर है कि 5जी सर्विस 1 अक्टूबर को देश में लांच होगी। इस सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लांच करने वाले हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। वहीं 5जी सर्विस को लेकर एविएशन को लेकर अमेरिका में हुई दिक्कत पर चल रहे संशय को भी साफ कर दिया गया है। दूरसंचार मंत्रालय ने मामले पर स्टडी के बाद बयान जारी कर कहा है कि देश में इस लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। इस समस्या को लेकर आईआईटी मद्रास में स्टडी की गई। आईआईटी की स्टडी के अनुसार गैपिंग के कारण अमेरिका में हुई समस्या का सामना भारत में नहीं होगा। 5 जी सर्विस एक रिवॉल्यूशन साबित होगा। होलोग्राम के जरिए दूर दराज के इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और इमरजेंसी सर्विसेज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिर वहां दूर दराज के इलाकों में लक्चर हों या फिर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, या फिर कोई इमरजेंसी, इसके जरिए आराम से संपर्क और सूचना का आदान प्रदान हो सकेगा।
इस सर्विस से आपको क्या होगा फायदा
– फास्ट इंटरनेट सर्विस, कुछ ही सैकेंड्स में हाई क्वालिटी वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकेंगे।
– 5 जी सर्विस में मॉडम 1 स्क्वायर किलोमीटर में 1 लाख संचार उपकरणों को सपोर्ट करेगा।
– 4 जी सर्विस के मुकाबले 5जी सर्विस 10 गुना तेज होगी।
– 5जी सर्विस से 3डी होलोग्राम कॉलिंग, मेटावर्स और एजुकेशन एप्लीकेशंस को लेकर एक नया रिवॉल्यूशन आएगा।



