सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 3 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: भाजपा का झूठ आया सामने, कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों को हुआ फायदा : अजय अरोड़ाDiwali Celebration: माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न1984 Sikh Massacre: कांग्रेस नेतृत्व 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों से माफी मांगे : डॉ. गुरमीत सिंह सूराYamuna Pollution: फोटो सेशन करने से न यमुना साफ होगी और न वायु प्रदूषण कम होगा : आदेश भारद्वाजGhonda Development: गढ़ी मेंडू और उस्मानपुर में ₹10.90 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विधायक अजय महावर ने किया शिलान्यासDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे विकसित होंगे जनसुविधा केंद्र, दिल्ली के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान : बिन्नी वर्माDelhi Traders Loss: INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 11 हजार करोड़ का नुकसान! CTI अध्यक्ष का दावा, 2.5 लाख दुकानें रहीं बंदConstitution Controversy: हमने हमेशा नीला संविधान देखा, ये लाल किताब लेकर घूम रहे, राहुल गांधी और विपक्ष पर CM देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

आज से इन 13 शहरों में 5-G इंटरनेट, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

2 मिनट पढ़ें

भारत में 1 अक्टूबर, शनिवार से 5जी सेवाएं (5G Mobile Services) शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) का उद्घाटन किया और पहले चरण में 13 शहरों में 5-G सेवा शुरू की। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। ये 13 शहर हैं – अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई। इस मौके पर रिलायंस, एयरटेल समेत टेलिकॉम सेक्टर के दिग्गज मौजूद रहे। इसके साथ ही भारत उन 70 देशों में शामिल हो गया है, जहां 5G Mobile Services हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा इंटरनेट स्पीड को लेकर होगा। न केवल इंटरनेट स्पीड बढ़ जाएगी, बल्कि कवरेज बैंडविथ के साथ ही डेटा ट्रांसफर की स्पीड भी बढ़ जाएगी। एजुकेशन से लेकर हेल्थ, बिजनेस, कृषि समेत तमाम सेक्टर्स में इसका फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5जी उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन श्री मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित थे। भारत में अब तक 4जी इंटरनेट सेवाएं हैं। 5जी लांचिंग के साथ ही भारत कोरिया, जापान, यूके, अमेरिका जैसे देशों में शामिल हो जाएंगा। भारत ने पांच साल पहले इस दिशा में कदम रखा था। रिलायंस जियो ने इस साल की 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 88,000 करोड़ रुपये की सबसे अधिक की बोली लगाई है। कंपनी ने अगस्त में कहा था कि वह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में दिवाली तक अपने 5जी नेटवर्क पर हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुरू करेगी। 5G सेवा चालू होने से न केवल इंटरनेट स्पीड बढ़ेगी, बल्कि इसके कई अन्य बड़े फायदे भी होंगे। नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे। आम उपभोक्ताओं के लिए बेहतर इंटरनेट स्पीड सबसे बड़ा फायदा है। 5G पर इंटरनेट की गति 4G के 100 Mbps की तुलना में 10 Gbps मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *