Home दिल्ली-एनसीआर मुहिम सोसायटी द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कराई 587 लोगो...

मुहिम सोसायटी द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कराई 587 लोगो नें जांच

0
61
मुहिम सोसायटी
मुहिम सोसायटी द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कराई 587 लोगो नें जांच

मुहिम सोसायटी द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कराई 587 लोगो नें जांच

ज्ञान देवी की स्मृति में लगाया गया था शिविर

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ल,सेवा, संवेदना और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुहिम सोसाइटी ने रामनगर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज की माताश्री की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे समाज सेवा के रूप में सच्ची श्रद्धांजलि का स्वरूप दिया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल चिकित्सा जांच तक सीमित न होकर समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीब, मजदूर एवं बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर,दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ,आई.आर.एस.अधिकारी पूर्व आयकर आयुक्त अमित शर्मा,पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ,लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत ,जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ.पीके.मिश्रा, ईश्वर बागड़ी ,बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जैन ,करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज,पूर्व जोन चेयरमेन अनिल वशिष्ठ ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ.एस.पी. सिंह , सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ.के.एस.भारद्वाज,पूर्व मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वेद सिंह , विधानसभा प्रभारी सूरज वाल्मीकि ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप भाटी,प्रताप शर्मा,मुकेश पांचाल,राकेश ठाकुर,बी.डी.शर्मा, मंडोली रोड मार्केट ऐसो.अध्यक्ष बिन्नी वर्मा, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्रीमती ज्ञानदेवी के परिजन मौजूद रहे |

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और आयोजन को सफल बनाया।इस मौके पर मुहीम सोसायटी के पदाधिकारी संजीव शर्मा,दीपक शर्मा,नरेश शर्मा,रवि गौतम ,नवीन चन्द्रा ,राजू विश्वकर्मा ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं नें भाग लिया | इस शिविर में हड्डियों की जांच, आंखों की जांच, रक्त जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच के साथ-साथ दांतों की जांच की समुचित व्यवस्था की गई थी। अनुभवी चिकित्सक दल एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। कई मरीजों में समय रहते बीमारियों की पहचान होने पर उन्हें आगे के उपचार की सलाह दी गई।

शिविर के आयोजक एवं मुहिम सोसाइटी के अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि,“माताश्री की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।” उन्होंने कहा कि मुहिम सोसाइटी भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर समाज एवं राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को समाजहित में एक सराहनीय पहल बताते हुए मुहिम सोसाइटी के प्रयासों की प्रशंसा की। शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। बुजुर्गों ने ऐसे आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे समय रहते बीमारियों की पहचान हो जाती है और महंगे इलाज से बचाव संभव होता है।

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की। कार्यक्रम के दौरान माताश्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मुहिम सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज सेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानकर कार्य कर रही है और आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने मुहिम समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया। सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, इस सेवा कार्य ने यह संदेश दिया कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों को केवल औपचारिक श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर जनहित और मानव कल्याण से जोड़ा जाना चाहिए। मुहिम सोसाइटी की यह पहल समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सेवा भाव की मिसाल बनकर सामने आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here