सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

50 से ज्यादा यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़कर उड़ गई गो फर्स्ट की फ्लाइट, DGCA ने जारी किया नोटिस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश में इन दिनों आसमान में उड़ने वाले विमान बड़ी सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने को लेकर तो कभी एयर हॉस्टेस और पायलट से बदसलूकी घटनाओं को लेकर। अब अपनी ही बड़ी लापरवाही को लेकर विमान कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइंस निशाने पर आ गई है। अब गो फर्स्ट एयरलाइन की फ्लाइट 50 से अधिक यात्रियों को छोड़कर ही सफर पर निकल पड़ी। इस मामले में विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने गो फर्स्ट एयरलाइंस को नोटिस जारी किया है। इस लापरवाही भरे मामले में डीजीसीए ने गो फर्स्ट एयरलाइन के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए गो फर्स्ट को अपना जवाब देने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है। डीजीसीए ने कहा है कि, उनके विनियामक दायित्वों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए?

डीजीसीए की इस कार्रवाई के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, गो फर्स्ट एयरलाइन से एक रिपोर्ट मांगी गई है। उनकी इस लापरवाही पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि, 9 जनवरी को बेंगलुरू हवाई अड्डे पर गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ान अपने 50 से ज्यादा यात्रियों को फ्लाइट में ले जाने से चूक गई थी। बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयरलाइन से ये चूक सोमवार सुबह 5.45 बजे पर हुई थी। तब गो फर्स्ट की फ्लाइट जी8 116 को बेंगलुरु से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन उसकी चूक के चलते 55 में से 53 यात्रियों को दूसरी एयरलाइन में स्थानांतरित किया गया था। जबकि, 2 यात्रियों ने तो रिफंड मांग लिया था। इसका एयरलाइन की ओर से भुगतान कर दिया गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *