सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा में 24 घंटे में 5 लोगो की मौत,अधिकारियों ने बताए कारण

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

24 घंटे में 5 अमरनाथ यात्रियों की मौत, अधिकारियों ने बताए कारण

अमरनाथ यात्रा में हर साल हजारों तीर्थयात्री दर्शन के लिए आते हैं. इस साल भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई थी. कई यात्रियों की मौत की खबर भी सामने आई है.

इस साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद कई यात्रियों की मौते हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और अमरनाथ यात्रियों की मौत के साथ, इस साल की अमरनाथ यात्रा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. प्राकृतिक कारणों से होने वाली मौतों में ये यात्रा के दौरान एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं.

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इन पांच मौत से इस साल की यात्रा में अब तक मरने वालों की संख्या 19 हो गई है, जिसमें यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक आईटीबीपी अधिकारी और एक सेवादार शामिल हैं.

जबकि श्राइन बोर्ड यात्रियों और यात्रा के दौरान विभिन्न सेवाएं प्रदान करने में शामिल अन्य लोगों के लिए नियमित चिकित्सा दिशानिर्देश जारी करता है. बता दें अमरनाथ यात्रियों के मृत्यु का सबसे आम कारण अधिक ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन होता है.

अधिकारियों ने बुधवार (12 जुलाई) को बताया कि, अधिकांश तीर्थयात्रियों की मृत्यु हृदय गति रुकने और अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियों के कारण हुई.

Advertisement

कहां कितनी मौतें हुईं 

जबकि यात्रा के पहलगाम मार्ग पर तीन मौतें हुईं और अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर विभिन्न बिंदुओं पर दो मौतें हुईं. मृतकों में चार तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के थे, जबकि एक यात्री की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

1,37,353 तीर्थयात्री कर चुके हैं यात्रा

अब तक 1,37,353 तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंगम के दर्शन करने के लिए गुफा मंदिर का दौरा किया. वहीं जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए खुला घोषित किए जाने के बाद मंगलवार (12 जुलाई) सुबह 10 हजार से अधिक यात्रियों का एक नया जत्था गुफा में दर्शन के लिए रवाना हुआ.

बता दें पिछले सप्ताह भारी और लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, बाढ़ और सड़क के डूबने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *